फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Another patient's report came positive after negative, discharge from the hospital

एक और मरीज की रिपोर्ट निगेटिव के बाद आई पॉजिटिव, अस्पताल से होना था डिस्चार्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Another patient's report came positive after negative, discharge from the hospital
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को फिर पॉजिटिव आ गई। मरीज को आज एसटीएच से डिस्चार्ज किया जाना था। जिले में निगेटिव रिपोर्ट पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है। एसटीएच में कोरोना पॉजिटिव तीन मरीज भर्ती हैं, जबकि आइसोलेशन में 18 को रखा गया है।
विज्ञापन

जमाती के संपर्क में आए बनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति को आठ अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया था। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो दिन पहले उसकी दोबारा कोरोना जांच कराई गई और रिपोर्ट निगेटिव आई। शनिवार को उसका फिर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाना था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण उसे डिस्चार्ज नहीं किया गया। दो दिन पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दूसरी ओर एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि एसटीएच से रविवार को चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 138 रिपीट सैंपल भेजे थे और छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि 132 की रिपोर्ट निगेटिव आई। क्वारंटीन सेंटर में 246 और शेल्टर होम में 245 को रखा हैं। काल सेंटर में आज 26 लोगों की समस्याओं का निदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed