{"_id":"6969d49c83fc2c0779034218","slug":"another-leopard-captured-in-okhalkanda-will-be-sent-to-the-ranibagh-rescue-center-for-dna-testing-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओखलकांडा में एक और खौफ पिंजरे में कैद, डीएनए जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओखलकांडा में एक और खौफ पिंजरे में कैद, डीएनए जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा
Fri, 16 Jan 2026 11:33 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:33 AM IST
सार
ओखलकांडा में तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में सुरक्षित पकड़ लिया जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
पिंजरे में फंसा एक तेंदुआ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में शुक्रवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इससे पूर्व तेंदुआ गांव की महिला को मौत के घाट उतार चुका था। महिला की मौत के बाद वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों को थोड़ा राहत मिली है। दो दिन पहले वन विभाग ने धारी और रामगढ़ क्षेत्र से दो तेंदुओं को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। पकड़े गए तेंदुओं का डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन