फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Annual Sports Day celebrated in Sainik School

सैनिक स्कूल में मनाया वार्षिक खेल दिवस दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Annual Sports Day celebrated in Sainik School
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक खेल दिवस पर विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में मंगलवार को विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के भूतपूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल एमकेएस यादव (एसएम, डीजीएसटी एवं सीनियर कर्नल कमांडेंट एएससी) रहे। विद्यालय के कैडेट्स ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने विद्यालय की पाठ्यचर्या और सह पाठ्यक्रम गतिविधि की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। स्कूल के कैडेट्स ने मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले, मास पीटी, ट्रैक इवेंट्स, जिमनास्टिक्स की प्रस्तुति दी। विद्यालय में पहली बार गर्ल कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। जिसे देख सभी अतिथियों के साथ कैडेट्स के माता-पिता मंत्रमुग्ध हो उठे। सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स की ट्रॉफी सिंह हाउस और जूनियर वर्ग में अभिमन्यु सदन ने जीती। लेफ्टिनेंट जनरल एमकेएस ने कहा कि खेल हमें फिट रहने, सक्रिय रहने, अनुशासन, आत्मविश्वास के साथ ही टीम भावना पैदा करने में मदद करते है। उन्होंने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए इमानदार, अनुशासित और समय का पाबंद रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय जीवन में कैडेट के रूप अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन, ओबीए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed