{"_id":"6d9c2be88734026150fae1246f1515d7","slug":"annual-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्चपास्ट, पीटी, डंबल, ढपली योग, जिमनास्ट, मार्शल आर्ट्स तथा साहसिक कर्तबों के साथ रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर का वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का अभिनंदन भी किया।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुविवि कुलपति प्रो.एचएस धामी ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के साथ उन्हें बेहतर संस्कार देने की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता विद्याभारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा विद्याभारती 30 हजार शिक्षण संस्थाएं चला रहा है। इनमें आरएसएस की प्रेरणा से संस्कारयुक्त शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार गुप्ता ने कहा आज के विद्यार्थी कल विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ शिखर तक पहुंचकर विद्यालय व देश का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य डा.किशनवीर सिंह शाक्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
इस मौके पर डा.गणेश उपाध्याय, डा.हरीश बिष्ट, कामेश्वर प्रसाद काला, विद्यालय प्रबंधक बिंदेश कुमार गुप्ता, डा.एपी सिंह, डा.माधव प्रसाद त्रिपाठी, सतीश चंद्र दुर्गापाल, प्रमोद कुमार सैनी, बिजेंद्रनाथ गुप्ता, पवन कुमार जोशी, उमेश शर्मा, निपेंद्र कुमार समेत शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे।