फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Annual ceremony held at Saraswati Academy

सरस्वती एकेडमी में वार्षिक समारोह हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Annual ceremony held at Saraswati Academy
हल्द्वानी सरस्वती एकेडमी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भांगड़ा प्रस्तुत करती छात्राएं। अमर उ?
हल्द्वानी। सरस्वती एकेडमी में हुए वार्षिक समारोह कलरव 2019 में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। लघु नृत्य नाटिका ‘व्यथा वृक्ष की’ तहत छात्र-छात्राओं ने ‘न काटो मुझे दुखता है...’ गीत से हर किसी को भावविभोर कर दिया। भांगड़ा, लघु नृत्य नाटिका, हरयावणी नृत्य को भी खूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जया जंतवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित से की। संगीत शिक्षिका अनुराधा पांडे की अगुवाई में विद्यालय का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। प्रसिद्ध सरोद वादक स्मित तिवारी का भी स्वागत किया गया। विद्यालय के संस्थापक राम सिंह जंतवाल की ओर से शैक्षणिक सत्र 2018-19 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों सुहानी बिष्ट, श्रीवानी रौतेला, सौम्य पुजारी, शिवानी कुल्याल और सुमेधा सांवत को स्व. बीएस अधिकारी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मीनाक्षी सावंत, उमा शर्मा, हेमा चौधरी और रुचि उप्रेती ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed