फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ankit murder by snake bite case Police arrested maid and her husband from Bengal

सांप से डसवाकर हत्या: अंकित हत्याकांड के आरोपी नौकरानी और उसका पति बंगाल से गिरफ्तार, ऐसे लगे पुलिस के हाथ

Tue, 25 Jul 2023 10:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 25 Jul 2023 10:26 AM IST
सार

14 जुलाई की रात कोबरा से डसवाकर शहर के युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर 18 जुलाई को सपेरे रमेश नाथ को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
Ankit murder by snake bite case  Police arrested maid and her husband from Bengal
मृतक अंकित और उसकी प्रेमिका माही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकित हत्याकांड के आखिरी दो हत्यारोपी ऊषा और रामऔतार को पुलिस ने मालदा पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें वहां ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


14 जुलाई की रात कोबरा से डसवाकर शहर के युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर 18 जुलाई को सपेरे रमेश नाथ को पकड़ लिया था। इसके बाद 23 जुलाई को हत्याकांड की मास्टरमाइंड माही उर्फ डॉली को उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। दोनों अपने वकील के साथ मिलकर हाईकोर्ट में सरेंडर होने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने आखिरी दोनों आरोपियों को भी 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हरिपुर गोदी थाना रतऊ जिला मालदा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर वहां से हल्द्वानी के लिए निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप से डसवाकर प्रेमी की हत्या: बेहोशी में नहीं, बेरहमी से ली थी अंकित की जान, माही ने किए चौंकाने वाले खुलासे

कॉल डिटेल से पहुंची पुलिस पश्चिम बंगाल
पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में ऊषा देवी का मायका है। बरेली से ट्रेन के जरिये नौकरानी ऊषा और उसका पति रामऔतार अपने दो बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए थे। एसओजी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड से पहले ऊषा की कॉल डिटेल जांची थी। इसमें पश्चिम बंगाल के तीन नंबरों पर बात हुई थी। हत्याकांड के बाद से इनके नंबर बंद थे।
कहा कि पुलिस पूर्व में की कॉल के आधार पर पश्चिम बंगाल पहुंची। सबसे पहले नंदीग्राम जाकर उस घर पर छापा मारा जहां ऊषा की बात हुई थी। पता चला कि ऊषा की मां और भतीजी मालदा में रहती है।

इसके बाद पुलिस की दो टीम बंट गई। इसमें एक टीम का नेतृत्व एसओजी इंचार्ज राजवीर सिंह ने किया और दूसरी टीम का नेतृत्व मगलपड़ाव चौकी इंचार्ज जगदीप नेगी ने किया। कहा कि टीम ने ऊषा की मां और भतीजी के घर पर एक साथ छापा मारा। भतीजी के वहां ऊषा और उसका पति पकड़ा गया।

24 घंटे में नहीं पहुंचती पुलिस तो आरोपी भाग जाते बांग्लादेश
एसओजी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि नौकरानी और उसका पति बांग्लादेश भागने वाले थे। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। कहा कि इसके लिए एक दलाल से बात भी हो गई थी। कहा कि पुलिस 24 घंटे लेट हो जाती तो दोनों आरोपी बांग्लादेश भाग जाते।

हत्या में शामिल होने के लिए मिले थे 20 हजार
माही और दीप कांडपाल ने अंकित चौहान को मारने के एवज में नौकरानी और उसके पति को 20 हजार रुपये दिए थे। साथ ही भरोसा दिलाया था कि हत्या ऐसे कराई जाएगी कि पुलिस भी नहीं पकड़ पाएगी।

माही के काले कारनामों की सबसे बड़ी राजदार है ऊषा
माही के घर में ही ऊषा रहा करती थी। ऊषा के बच्चे दिनभर माही के घर में रहते और माही के साथ ही खेलते थे। माही को भी ऊषा के बच्चों से लगाव था और ऊषा के पति रामऔतार से भी। कई बार तो माही खाना खाने के लिए ऊषा की झोपड़ी में जाती थी। वह सभी मिलकर पार्टी भी मनाते थे। इसलिए ऊषा ही माही की सबसे बड़ी राजदार है।

माही और दीप पहुंचे जेल
पुलिस ने सोमवार को माही और दीप कांडपाल को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed