फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ankit murder case: CBI inquiry announced, traders withdraw decision to close markets

अंकित हत्याकांड : सीबीआई जांच की घोषणा, व्यापारियों ने वापस लिया बाजार बंद का निर्णय

Sat, 10 Jan 2026 08:57 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Jan 2026 08:57 PM IST
सार

अंकिता मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद व्यापारिक संगठनों ने प्रदेश बंद का निर्णय वापस ले लिया है।

विज्ञापन
Ankit murder case: CBI inquiry announced, traders withdraw decision to close markets
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंकिता को न्याय के लिए कई संगठनों ने 11 जनवरी को प्रदेश बंद की अपील की थी। प्रकरण में मुख्यमंत्री की ओर से सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद रविवार को बाजार रोजाना की तरह खुलेगा।

विज्ञापन

पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि संगठन की प्रदेश भर में 383 नगर इकाइयां हैं। किसी भी मुद्दे को नगर इकाइयों की सहभागिता से आगे बढ़ाया जाता है। बाजार बंदी पर सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों की ओर से लगातार सहयोग की मांग की जा रही थी। शुक्रवार शाम को संवेदनशील विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। अब हम अपने संगठन के पदाधिकारियों से अपील करते हैं कि 11 जनवरी को बाजार बंद न कर व्यवसाय करें। वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री नवनीत राणा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

इस संगठन ने भी बंद का निर्णय वापस लिया

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि जनभावना के अनुरूप प्रस्तावित बंद था लेकिन सीबीआई जांच की घोषणा के बाद प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बंदी को वापस ले लिया है। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगठन की प्रदेश भर की इकाइयों के पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। रविवार को बाजार रोज की तरह खुले रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश संरक्षक विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वहीं देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने भी बंदी के फैसले को वापस लेते हुए बाजार खुल रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed