{"_id":"6a00d32755531d2d39018144","slug":"anger-erupts-no-road-in-krishnapur-no-vote-nainital-news-c-238-1-ntl1001-125756-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फूटा गुस्सा... कृष्णापुर में रोड नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फूटा गुस्सा... कृष्णापुर में रोड नहीं तो वोट नहीं
विज्ञापन
नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र की जनता ने रविवार को कुविवि डीएसबी के कृष्णापुर स्थित कृषि विभाग परिसर में मार्ग न होने के मुद्दे पर बैठक की। क्षेत्रवासियों ने 2027 विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए, क्षेत्रवासियों ने 18 मई को चक्का जाम या डीएम व आयुक्त कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अथवा आमरण अनशन की शुरुआत की भी बात कही। बीते 30 वर्षों से कृष्णापुर को शहर से जोड़ने की मांग हो रही है। 2018 के भूस्खलन के बाद शहर से संपर्क कट गया जिससे लोगों को लगभग 18 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।
कूड़ाखड्ड के समीप अधूरे मार्ग पर 50 लाख रुपये खर्च हुए पर उसका उपयोग नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने कृष्णापुर से कृषि विभाग तक बने मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ने का विकल्प भी सुझाया है। इसमें पूर्व उपाध्यक्ष डीएन भट्ट, सभासद सुरेंद्र कुमार, कैलाश रौतेला, दिपेश भट्ट, अनिल रावत, सलीम, दिनेश जोशी, बीना रौतेला, मीना बिष्ट, रेखा जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
....
10एनटीएल06पी।