फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ... And the public, "Soldier moved by Rawat

...और जनता को ‘सोल्जर’ बनाकर चले गए रावत

Sun, 17 Apr 2016 10:44 PM IST
निशांत खनी, हल्द्वानी।
निशांत खनी, हल्द्वानी। Updated Sun, 17 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
... And the public, "Soldier moved by Rawat
कांग्रेस रैली - 2 - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जनता ही असली जनार्दन है। खांटी नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बेहतर इसे कौन समझ सकता है। सत्ता की बागडोर छीनने के बाद पहली बार पहुंचे हरीश रावत हल्द्वानी में राम के पवित्र मंच से चुनावी मैदान में उतरने की मंशा जाहिर कर गए। बोले, मोदी और अमित शाह ने मिलकर उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या की। अब सोल्जर बनकर जनता ही उन्हें सबक सिखाएगी। 

लोकतंत्र बचाओ यात्रा की अगुवाई करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र और उत्तराखंड बचाने की मुहिम में उत्तराखंड का हर व्यक्ति सिपाही है। प्रदेश की सभी लोकतांत्रिक ताकतें मोदी और अमित शाह को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उनका सिपहसलार बनकर खड़ी हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी और शाह की इस साजिश के बाद उनका हौसला और ताकत बढ़ी है। प्रदेश की जनता पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के नहीं बल्कि खुद के कार्यकाल में हुए विकास कार्य अंगुलियों पर गिनाए। बोले, दो साल में अपने मंत्रिमंडल के सहयोग से हर तरफ विकास की गंगा बहा दी। खुद नीति आयोग की रिपोर्ट इसकी गवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गापाल की गैर मौजूदगी चर्चाओं में 
कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लालकुआं के विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल की गैर मौजूदगी सियासी गलियारों में चर्चाओं में रही। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, डा. इंदिरा हृदयेश समेत कई कांग्रेसी नेताओं की मौजूद रही। हरीश चंद्र दुर्गापाल हरीश रावत सरकार की कैबिनेट में भले ही पीडीएफ के रूप में शामिल रहे, लेकिन वह पुराने कांग्रेसी हैं। उनकी गैर मौजूदगी चर्चाओं में रही।  हालांकि हरीश चंद्र दुर्गापाल ने फोन पर बताया कि वह पीडीएफ की देहरादून में मीटिंग में हैं और पीडीएफ कांग्रेस के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed