फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   And do good in the shank wall

नेकी कर और दीवार में टांग

Tue, 13 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 13 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
And do good in the shank wall
नेकी - फोटो : अमर उजाला

ईरान और चीन की तरह हल्द्वानी में भी लोग अब ‘मदद की दीवार’ के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा सकते हैं। प्रो. संतोष मिश्रा और डा. नागेंद्र सिंह गंगोला ने उत्तराखंड में हल्द्वानी से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है।

विज्ञापन


पहले ही दिन दर्जनों लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए और अपनी इच्छा अनुसार जरूरतमंदों के लिए दीवार पर कपड़े टांगे। दानदाता दैनिक उपभोग का हर सामान दीवार पर टांग सकते हैं, ताकि उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


एमबीपीजी के प्रो. संतोष मिश्रा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हैं। जाड़ों में ‘रिश्तों की गर्माहट’ अभियान चलाकर गर्म कपड़े एकत्र करते हैं, ताकि उन्हें जरूरतमंदों को बांटा जा सके। इसके लिए शहर में कई जगहों पर सेंटर भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मिश्रा और डा. गंगोला के प्रयासों से अब हल्द्वानी में नेकी की दीवार बनाई गई है। जोहार नगर स्थित मेटामॉर्फसिस संस्थान ने नेकी के लिए अपनी दीवार दी है। सोमवार को इस दीवार का उद्घाटन भी हो गया।

प्रो. मिश्रा के मुताबिक ईरान से नेकी की दीवार की शुरुआत हुई। ईरान की इस पहल को नेपाल, पाकिस्तान, चीन और भारत ने अपनाया है। भारत में राजस्थान के भीलवाड़ा में इसकी शुरुआत हुई है।

हल्द्वानी अब भीलवाड़ा के बाद नेकी की दीवार अपनाने वाला देश का दूसरा शहर बन गया है। प्रो. मिश्रा के मुताबिक ईरान में वॉल ऑफ  काइंडनेस की इन दीवारों पर कपड़े ही नहीं रोजाना इस्तेमाल में आने वाली कई दूसरी सामग्री भी दान दी जाती है।

हल्द्वानी में भी नेकी की दीवार में दानदाता कपड़ों के साथ किताबें, खाने पीने के अलावा रोजाना इस्तेमाल होने वाली सामग्री टांग सकते हैं।

प्रो. मिश्रा के मुताबिक हल्द्वानी में दूसरी जगहों पर भी नेकी की दीवार बनाई जाएगी। दीवार के संचालक डा. नागेंद्र सिंह गंगोला ने शहर के लोगों से मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आह्वान किया है।


उन्होंने कहा कि दानदाता 7417566874 पर संपर्क भी कर सकते हैं। नेकी की दीवार उद्घाटन मौके पर राजू अधिकारी, सुरेंद्र रावत, शगुन, लोकेश राना, मोहित, कृतिका गंगोला और आयुषी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed