फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anchal's desi ghee became costlier by Rs 40 and butter by Rs 20 per kg.

Nainital News: आंचल का देसी घी 40 और मक्खन 20 रुपये प्रति किलो हुआ महंगा

Mon, 01 Dec 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anchal's desi ghee became costlier by Rs 40 and butter by Rs 20 per kg.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ ने एक दिसंबर से मक्खन और देसी घी के दाम बढ़ा दिए हैं। मक्खन में दो से 20 रुपये और घी के दामों में 10 से 600 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इससे पहले पिछले वर्ष सात जनवरी को दाम बढ़ाए गए थे। इसके अलावा दुग्ध संघ ने 15 ग्राम की मक्खन की टिक्की पर पांच रुपये घटाए हैं। यह अब 15 रुपये के स्थान पर 10 रुपये में मिलेगा। ग्राहकों को सोमवार से प्रति 100 ग्राम का पैकेट 55 के स्थान पर से 57 रुपये और 500 ग्राम के पैकेट के लिए 290 के बदले 300 रुपए देने होंगे। वहीं 200 मिली लीटर देसी घी प्रति पैकेट 125 रुपये के स्थान पर 135, आधा लीटर घी 315 के स्थान पर 330, एक लीटर देसी घी का पैकेट 610 रुपये से बढ़कर 650 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पांच लीटर मटका घी 2975 से 3225 और 15 लीटर के लिए अब 9000 रुपये के स्थान पर प्रति मटके के 9600 रुपये देने होंगे। दुग्ध संघ के विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी ने बताया कि यह वृद्धि केवल नैनीताल जिले में लागू होगी। अन्य जिलों में दुग्ध उत्पादों की कीमतें पूर्व में ही बढ़ाई जा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed