फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An old man died by drowning in a river while fishing

Nainital News: मछली का शिकार करते समय बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

Sat, 17 Aug 2024 05:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 17 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
An old man died by drowning in a river while fishing
गरमपानी (नैनीताल)। ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी एक बुजुर्ग की कोसी नदी में मछली का शिकार करते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना एक शिक्षक ने खैरना पुलिस को दी। एसआई धर्मेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी गोधन सिंह (68) पुत्र दीवान सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार गोधन सिंह बृहस्पतिवार रात घर नहीं पहुंचे। वह मछली का शिकार कर अपना गुजारा करते थे। कई बार इसके चलते वह समय पर घर नहीं पहुंच पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवाली कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान थे। अंदेशा है कि वह फिसलकर गिरे होंगे और सिर में गहरी चोट लगने से वह डूब गए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई होगी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed