फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An employee of a private finance company was duped of Rs 4.85 lakh

Nainital News: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को 4.85 लाख का चूना लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
An employee of a private finance company was duped of Rs 4.85 lakh
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगों ने 4.85 लाख का चूना लगा दिया। सात महीने पहले फोन के जरिये शिकार बने कर्मचारी से अलग-अलग किस्तों में रुपये ट्रांसफर कराए गए। बड़ी रकम के लालच में आए भुक्तभोगी को काफी दिनों बाद ठगी का पता चला।
विज्ञापन


शीशमहल निवासी दीपक ने काठगोदाम थाने में दी तहरीर में कहा कि 19 मार्च 2025 को किसी अंजान नंबर से उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को अर्जुन रमेश मेहता बताया। कहा कि वह धानी स्टोक्स से जुड़ा है। कहा, उसकी कंपनी में निवेश कर पैसा डबल करवा सकते हो। फोन करने वाले ने यह प्रलोभन देकर कस्टमर केयर लिंक भेजा। इसमें जानकारी दी कि अन्य लोगों की ओर से लगाए पैसे किसी तरह डबल किए गए। इस पर उसने कैनरा व यूनियन बैंक के खातों से रकम भेज दी। बाद में जब उसने रुपये निकालने चाहे तो ठगों ने सर्विस चार्ज मांगा। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed