{"_id":"669a2d82c1477293d10bf1fe","slug":"american-apple-production-in-nainital-uttarakhand-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Apple: नैनीताल में हुए अमेरिकन सेब के उत्पादन ने चौकाया, पर्यटक भी हैरान; जानिए क्या बोले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Apple: नैनीताल में हुए अमेरिकन सेब के उत्पादन ने चौकाया, पर्यटक भी हैरान; जानिए क्या बोले लोग
Fri, 19 Jul 2024 02:41 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:41 PM IST
सार
नैनीताल में अब सैलानी अमेरिकन सेब का आनंद ले सकेंगे। नैनीताल में हुए अमेरिकन सेब के उत्पादन ने लोगों को चौकाया है। वहीं उत्पदकों का कहना है कि यह पहला मौका है जब नैनीताल शहर के भीतर अमेरिकन सेब की पैदावार हुई है।
विज्ञापन
सेब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में अब सैलानी अमेरिकन सेब का आनंद ले सकेंगे। नैनीताल में हुए अमेरिकन सेब के उत्पादन ने लोगों को चौकाया है। वहीं उत्पदकों का कहना है कि यह पहला मौका है जब नैनीताल शहर के भीतर अमेरिकन सेब की पैदावार हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि, भारतीयों को अमेरिकी सेबों का स्वाद खूब पसंद आता है। इधर शेरवानी हिल टॉप की ओर से अमेरिकी सेब के पैदावार के लिए एक प्रयास किया और यह प्रयास सफल भी हुआ। शेरवानी हिल टॉप के प्रबंधक दिनेश पालीवाल ने बताया कि बीते करीब छह वर्ष पूर्व रानीखेत के चौबटिया गार्डन से अमेरिकन सेब की दो प्रजातियां रेड चीफ और रेड गोल्ड के आठ से दस पौधों का होटल की क्यारियों में रोपण किया गया था।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: बरसात में भूस्खलन के चलते एसटीपी प्लांट समेत रूसी गांव को खतरा, STP पर गहराया संकट; घरों को खतरा
विज्ञापन
जिसमें से छह से सात पेड़ों में सेब लद चुके है। यहां अमेरिकन सेब देख पर्यटक आश्चर्यचतिक हैं और इसके स्वाद का आनंद ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि माली बच्ची सिंह और मदन इन पेड़ों की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन