फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ambika Soni's press conference

पार्टी में अनुशासन की कमी : अंबिका

Thu, 22 Jan 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 22 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ambika Soni's press conference

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि पार्टी में अनुशासन की कमी है। मंथन शिविर में निकले विचारों की विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष रखी जाएगी। 2017 की सफलता के लिए एक्शन प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में अंबिका सोनी ने कहा कि मंथन शिविर में कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। हालांकि दिल का गुबार निकलने से कार्यकर्ताओं का मन हल्का हो गया है। शिविर की सारी बातों को नोट किया गया है और विस्तृत रिपोर्ट आलाकमान के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने माना कि पार्टी के काम करने के तरीके को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन के लिए तालमेल बैठाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार होने से कार्यकर्ताओं की अपेक्षा बढ़ जाती है। प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का ख्वाब देख रहे लोगों का सपना पूरा नहीं होगा। कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन से निकली पार्टी है, कांग्रेस के बिना भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। सोनी ने कहा कि जनहित के कामों के प्रति लोगों का हाईकोर्ट के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसलिए लोग पीआईएल दाखिल कर हाईकोर्ट की शरण में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed