फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amazon will also deliver house-to-house supplies since lockdown.

अमेजॉन भी घर-घर पहुंचाएगा जरूरत का सामान लॉकडाउन के बाद से पूरे कुमाऊं में बंद है सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Amazon will also deliver house-to-house supplies since lockdown.
प्रतीकात्मक फोटो।
मनोज भट्ट
विज्ञापन

हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजॉन और फ्लिपकार्ट समेत अन्य कंपनियों की सुविधा बंद पड़ी है। कंपनियों ने वेबसाइट में अपडेट किया है कि जल्द एसेंसियल प्रोडक्ट की डिलीवरी की सुविधा शुरू की जाएगी।
पूरे कुमाऊं में लोग अमेजॉन और फ्लिपकार्ट समेत अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों से घर बैठे सामान मंगाते थे पर देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से इन कंपिनयों ने भी अपनी सुविधाएं बंद कर दी हैं। इस कारण ग्रॉसरी, मेडिकल समेत अन्य जरूरत का सामान नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस बीच अमेजॉन कंपनी ने अपने आधिकारिक होम पेज पर इसे अपडेट कर दिया है। कहा कि कंपनी ने मेट्रो सिटी में आम जनता के रोजमर्रा के सामान की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके अलावा फंसे हुए पार्सल भी जल्द पहुंचाने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट ने भी एसेंसियल प्रोडक्ट की सुविधा घर-घर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजॉन के1500 पार्सल फंसे
जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के कारण पूरे कुमाऊंभर में लोगों के अमेजॉन में 1500 पार्सल फंसे हुए हैं। इसमें ग्रॉसरी के अलावा अन्य सामान भी है। लोग घर पर पार्सल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पर सामान कब तक पहुंच जाएगा, इसे लेकर अधिकारी भी बोलने से बच रहे हैं।

पास बनाने के लिए चल रही तैयारी
अमेजॉन के कुमाऊं मैनेजर विवेक शर्मा ने बताया कि कंपनी के स्तर से एसेंसियल प्रोडक्ट की सुविधा शुरू करने के लिए तैयारी चल रही है। कंपनी से जुड़े लोगों के पास बनने के बाद कुमाऊं में भी लोगों को घर-घर तक जरूरत का सामान उपलब्ध हो पाएगा। अनुमति मिलते ही डिलीवरी ब्वॉय पास लेकर चलेंगे, जिससे पुलिस उन्हें न रोक सके। मेट्रो सिटी में यह सुविधा शुरू भी हो गई है। इसके अलावा कई सामान बाजार में नहीं है, जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। एसेंसियल प्रोडक्ट में नहीं आने वाला सामान वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed