फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Ujala Dandiya Utsav and Karva Chauth Queen 2023 organized in haldwani

अमर उजाला डांडिया उत्सव: करवाचौथ क्वीन में महिलाओं ने मचाया धमाल, कलाकारों की प्रस्तुति ने लगाए चार चांद

Sun, 29 Oct 2023 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Oct 2023 04:21 PM IST
सार

अमर उजाला डांडिया उत्सव एवं करवाचौथ क्वीन 2023 का आयोजन शनिवार को गैस गोदाम रोड स्थित रिया पैलेस में हुआ। पारंपरिक परिधान में शामिल प्रतिभागियों और डांडिया समूहों ने जमकर धमाल मचाया।

विज्ञापन
Amar Ujala Dandiya Utsav and Karva Chauth Queen 2023 organized in haldwani
करवाचौथ क्वीन 2023 में महिलाओं ने मचाया धमाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला डांडिया उत्सव एवं करवाचौथ क्वीन 2023 का आयोजन शनिवार को गैस गोदाम रोड स्थित रिया पैलेस में हुआ। पारंपरिक परिधान में शामिल प्रतिभागियों और डांडिया समूहों ने जमकर धमाल मचाया। डांडिया और करवाचौथ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रतिभा के दम पर सर्वश्रेष्ठ टाइटल अपने नाम दर्ज किए।

विज्ञापन


अमर उजाला, जेनले हेल्थकेयर और शुभानु आई हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश, फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण, डॉ. रेनू शरण, जेनले हेल्थकेयर, केआर साइन के एमडी नाजिम करीम और डायरेक्टर जैद करीम ने किया। नटराज डांस एकेडमी के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। नुपुर नृत्य कला केंद्र के बच्चो ने डांडिया ग्रुप डांस और संदली ग्रुप के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किया।
विज्ञापन


सबसे पहले करवाचौथ क्वीन 2023 प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने रैंपवॉक किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न टास्क दिए और सवाल-जवाब का सत्र भी हुआ। आखिर में महिलाओं ने अपना टेलेंट दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डांडिया प्रतियोगिता में सामूहिक डांडिया नृत्य पेश किया गया। इस दौरान पूरा पंडाल डांडिया की खनक से गूंज उठा। संचालन दीपिका जोशी ने किया। इस दौरान महिलाओं के उत्साह ने समा बांध दिया। निर्णायकों ने बेहतरीन डांडिया प्रस्तुति देने वालों का चुनाव किया। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 


इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगरआयुक्त पंकज उपाध्याय, ऋतु उपाध्याय, प्रवींद्र रौतेला, सुनील जोशी, मनीष गोयल, हरिमोहन अरोड़ा, शिव कपूर, लाला जायसवाल, अल्पना, विद्या महतोलिया, शांति जीना, ऊषा कुमार, उर्वशी बोरा, राधा चौधरी, सुनीता जीना, उमा पंत, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंच को भव्य रूप से सजाया था : कार्यक्रम स्थल का नजारा देखने लायक था। एक तरफ मंच को भव्य रूप देने के साथ कार्यक्रम स्थल को बिजली की मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया था। मंच के आसपास महिलाओं में सेल्फी लेने की होड़ रही। इसके अलावा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान प्रतिभागियों ने चाट-पकौड़ी, स्नैक्स के अलावा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। 


करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता की निर्णायक

  • डॉ. अंजलि सनवाल (डायरेक्टर-सनवाल क्लीनिक ऑफ स्पीच एंड हियरिंग)
  • नीतू रौतेला (प्रेसिडेंट- सारथी सहयोग समिति, हल्द्वानी)
  • अंजुम नजीम करीम (डायरेक्टर- केआर शाइन)


डांडिया प्रतियोगिता की निर्णायक

  • जाता माहेश्वरी (डायरेक्टर- सुजाता नृत्यशाला)/मिस अल्पना
  • वंदना शर्मा (डायरेक्टर- नटराज डांस एकेडमी
  • प्रीती रौतेला (डायरेक्टर- फिटनेस मंत्रा)


करवाचौथ विनर

  • करवाचौथ क्वीन 2023 - वंदना भंडारी
  • प्रथम रनरअप- नेहा सिंह
  • द्वितीय रनरअप- चांदनी
  • मोस्ट कांफिडेंट- अल्का टंडन
  • बेस्ट ड्रेस- कविता नेगी
  • बेस्ट हेयर स्टाइल- कल्पना चगेठा
  • बेस्ट कैटवॉक- मेघा जोशी


डांडिया विनर

  • मिस डांडिया क्वीन- सुहानी शर्मा
  • मिसेज डांडिया क्वीन- नेहा सिंह
  • मिस्टर डांडिया किंग- हिमांशु जोशी
  • बेस्ट डांडिया कपल - दीपक चगेठा और कल्पना चगेठा
  • बेस्ट डांडिया ड्रेस (मिस)- रवनीत कौर
  • बेस्ट डांडिया ड्रेस (मिसेज)- शिखा रानी
  • बेस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मेंस डांडिया- खुशबू गुप्तामोस्ट कांफिडेंट (डांडिया)- दिव्यांशी रौतेला

बेस्ट डांडिया ग्रुप- नटराज ग्रुप (सुहानी, आभा, रिया, कंचन, लावण्या, ज्योति, साक्षी)
बेस्ट ड्रेस एंड एनर्जी (डांडिया)- पंतनगर ग्रुप (जितेंद्र, संगीता, हर्षिका, संदली, वर्णिका, एकता, पूजा, सीमा, दिव्यानी, निकिता, दीपा, पूजा, हिरण्या, सपना, दृष्टि)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed