फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Da fuel to the forest cottage industry

अमर दा का जंगल में घी का कुटीर उद्योग

Sun, 19 Jun 2016 11:05 PM IST
निशांत खनी हल्द्वानी।
निशांत खनी हल्द्वानी। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Amar Da fuel to the forest cottage industry
अमर ‌स‌िह चरवाहा - फोटो : अमर उजाला
स्वरोजगार करने वालों के लिए कोई काम मुश्किल नहीं होता। अमर दा इसके जीवंत उदाहरण हैं। चरवाहा अमर दा ने जंगलों में ही घी का कुटीर उद्योग खड़ा कर नौकरी के लिए दर दर भटकने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को आइना दिखाने का काम किया है। अमर दा कोटाबाग के टीट खेत (बुग्याल) में महीनों अपने भैंसों के साथ रहते हैं। जंगलों में मवेशियों के दूध और दही से घी बनाते हैं। घी की सप्लाई कोेटाबाग नवोदय स्कूल के बच्चों और राजकीय इंटर कालेज के टीचरों के लिए करते हैं। अमर दा के शुद्ध देशी घी की खुशबू इतनी दूर तक चली गई कि बाहर की सप्लाई पूरी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


थौ खेत, स्यात कोटाबाग के चरवाहे अमर सिंह बिष्ट की 15 भैंसें हैं। अमर सिंह की आजीविका इन्हीं भैंसों पर निर्भर हैं। अमर सिंह अपनी भैंसों को लेकर मार्च में टीट के जंगलों में निकल पड़ते हैं। जुलाई में बारिश शुरू होने के बाद घर को लौट आते हैं। भैंसों की पहरेदारी के लिए दो कुत्ते और खुद की सवारी के लिए एक घोड़ा साथ रखते हैं। अमर दा के चार महीने जंगलों में ही गुजरते हैं। हर 15 दिन में जंगलों में मवेशियों के घास चरने के साथ पड़ाव भी बदलते रहता है। डेरा वहीं डालते हैं जहां मवेशियों और खुद के लिए पीने का पानी का स्रोत मिलता है।
विज्ञापन


अमर दा के मवेशियों का झुंड आजकल टीट खेत (बुग्याल) में है। यह बुग्याल मवेशियों के चरने का अब आखिरी ठिकाना बचा है। अमर दा बताते हैं, जंगल में ही मवेशियों के दूध और दही से घी और मक्खन बनाते हैं। चार महीनों में 55 से 60 किलो घी बना लेते हैं और मक्खन अलग से। 500 रुपये किलो घी बेचते हैं। घी के लिए कोटाबाग नवोदय और राजकीय इंटर कॉलेज से एडवांस बुकिंग हो जाती है। इन स्कूलों के टीचर सालों पुराने ग्राहक हैं। अमर दा बताते हैं 15 वें दिन में बच्चे घर से राशन पहुंचाने जंगल आते हैं। राशन पहुंचाने के बाद घर लौटते वक्त घी ले जाते हैं। जिन लोगों की एडवांस बुकिंग होती है बच्चे उन्हें घी की डिलीवरी कर देते हैं। अमर सिंह बताते हैं, जंगलों में मवेशियों के साथ दो दशक गुजार दिए हैं। इतने सालों में कई खूंखार जंगली जानवरों से सामना हुआ है, लेकिन कभी किसी ने हमला नहीं किया। हालांकि, जंगली जानवरों के हमलों में कई मवेशियों को गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों की आहट महसूस कर लेते हैं अमर दा
अमर सिंह 10वीं पास हैं। उनकी अपनी दुनिया है। अमर दा मौसम की करवट और जानवरों की आहट को महसूस कर लेते हैं। कई जानवर तो उनके संकेत तक समझते हैं। वो कभी बीमार नहीं पड़ते। एक टार्च, एक गड़ासा और एक छाता ही उनका हथियार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed