Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora resident woman found dead in hotel in haldwani

UK: होटल में मिला महिला का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं; किराया न देने पर मकान मालिक खाली करा दिया था कमरा

Thu, 11 Dec 2025 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Dec 2025 10:36 AM IST
सार

हल्द्वानी के एक होटल के कमरे में अल्मोड़ा निवासी रेखा जुहूवाला का शव मिला। मकान मालिक ने किराया न चुकाने पर कमरा खाली कराए जाने के बाद वह होटल में ठहरी थीं। 

विज्ञापन
Almora resident woman found dead in hotel in haldwani
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के निकट स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार सुबह रेखा जुहूवाला (54) का शव बेड पर मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी महिला पुरानी आईटीआई बरेली रोड में किराये पर रहती थीं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण सामने आएगा।

विज्ञापन

पुलिस को बुधवार सुबह डायल 112 के जरिये सूचना मिली कि रोडवेज स्टेशन के पास तिवारी होटल में ठहरी महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता टीम के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेड पर महिला बेसुध पड़ी थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि महिला का नाम रेखा जुहूवाला निवासी हीरा डुंगरी जनपद अल्मोड़ा है। वह पुरानी आईटीआई के निकट किराये के कमरे में अकेले रहती थी। किराया न देने पर मकान मालिक ने कमरा खाली करा दिया था। संभावना है कि इस वजह से वह होटल के कमरे में आई हो। होटल के कमरे से न विषाक्त पदार्थ मिला और ना ही फंदा लगाने के निशान थे। ऐसे में मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed