फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora Bus Accident: 34 people came to Ramnagar hospital

Road Accident: जब रामनगर अस्पताल पहुंचे 34 घायल...आठ की मौत, छह लोगों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया

Mon, 04 Nov 2024 07:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Nov 2024 07:21 PM IST
सार

अल्मोड़ा बस हादसे के 34 घायलों को रामनगर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं। इनमें छह घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, 11 को हायर सेंटर रेफर किया गया। नौ लोगों का उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Almora Bus Accident: 34 people came to Ramnagar hospital
अल्मोड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरचूला में हुए बस हादसे के 34 घायलों को रामनगर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं। इनमें छह घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, 11 को हायर सेंटर रेफर किया गया। नौ लोगों का उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

रामनगर के एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि 34 घायलों को रामनगर लाया गया इनमें उपचार के दौरान छह पुरुष व दो महिलाओं की मौत हो गई। छह गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

विज्ञापन

रामनगर अस्पताल में इन लोगाें की हुई मौत
प्रवीण रावत (32) पुत्र भोपाल सिंह निवासी ढिगोली पौड़ी गढ़वाल, विनायक मेंदोलिया (17) पुत्र बृजमोहन निवासी दिगोली पौड़ी गढ़वाल, प्रवीन नेगी (19) पुत्र बृजमोहन निवासी ई-76 तोमर कालोनी बोराड दिल्ली, आयुष मेंदोलिया (25) पुत्र सुभाष चंद्र मेंदोलिया निवासी पाल तल्ला गोलीखाल घुमाकोट पौड़ी गढ़वाल, प्रवीण सिंह (42) पुत्र भजन सिंह निवासी किनात मल्ला घुमाकोट पौड़ी गढ़वाल, राकेश ध्यानी (42) पुत्र रामानंद ध्यानी निवासी बारात मल्ला घुमाकोट पौड़ी गढ़वाल, सुमन नेगी (45) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी मधुबन कालोनी पीरूमदारा रामनगर, चंपा देवी (58) पत्नी रामप्रसाद निवासी बोड़ाखोली मंगरोसेरा सल्ट अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को किया गया रेफर
अशोक (28), राहुल (22), तुषार गोनियाल (22), दीपक (19), अक्षीता (27), शिवानी (3) इन लोगों को एयर लिफ्ट से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वहीं, भारत (38), वीरेंद्र सिंह नेगी, विशाल (25), जगदीप (38), हरीश चंद्र (41), विपाशु (21), आकाश, प्रदीप (18), रमेश (41), वैष्णवी (21), अमन (26) को हायर सेंटर रैफर किया गया।

रामनगर अस्पताल में ये लोग हैं भर्ती
गिरीश (40), रोबिन (23), अंजली (20), प्रमिला (27), सूरजपाल (25), विनोद पोखरियाल (48), अवनी (6), आयुष (17), करन (23) अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed