{"_id":"58d96bad4f1c1b1e0963e3eb","slug":"allegations-of-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
harassment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी तहसील की सुवाकोट पोखरी निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पटवारी चौकी गई, लेकिन पटवारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, हल्द्वानी के एक समाजसेवी ने धारी की एसडीएम को मामले की जानकारी देकर महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
धारी तहसील के सुवाकोट पोखरी निवासी श्याम सिंह की बेटी लक्ष्मी ने बताया कि पिछले साल आठ मई को उसका विवाह लेटीबूंगा (भटेलिया) निवासी वीरेंद्र सिंह नयाल के पुत्र हिम्मत सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही लक्ष्मी के ससुराली उसे दो लाख रुपये लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
उत्पीड़न से परेशान होकर वह पिछले दिनों मायके आ गई। लक्ष्मी का कहना है कि वह 25 मार्च को पति हिम्मत सिंह, ससुर वीरेंद्र सिंह, सास तरुली देवी और ननद मीना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पटवारी चौकी गई लेकिन पटवारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इलाज के लिए हल्द्वानी पहुंची लक्ष्मी ने समाजसेवी हेमंत गौनिया को आपबीती बताई।
विज्ञापन
गौनिया ने धारी की एसडीएम रेखा कोहली को मामले से अवगत कराते हुए महिला को न्याय दिलाने की मांग की। इस संबंध में पूछे जाने पर पदमपुर के पट्टी पटवारी पूरन चंद्र सनवाल ने रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पीड़ित महिला द्वारा उन्हें आज तक इस संबंध में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।