{"_id":"671fc80c0542c3e0f60e8c7e","slug":"allegation-of-demanding-rs-2-crore-for-setting-up-a-factory-haldwani-news-c-8-1-hld1023-452235-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फैक्टरी लगाने के लिए दो करोड़ मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फैक्टरी लगाने के लिए दो करोड़ मांगने का आरोप
Mon, 28 Oct 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड निवासी एक महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति और सास फैक्टरी लगाने के लिए जमीन और दो करोड़ रुपये मांग रहे थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने कहा कि उसकी शादी रामजस रोड करोलबाग, नई दिल्ली निवासी जसदीप सिंह चड्ढा से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष वाले दहेज से खुश नहीं थे। वह फैक्टरी लगाने के लिए जमीन और दो करोड़ रुपये मांग रहे थे। आरोप लगाया कि पति और सास फैक्टरी लगाने की बात पर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस कारण वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में पीड़िता के पति जसदीप सिंह चड्ढा और सास गुरविंदर कौर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।