फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All the trouble in the hospital of Ramnagar

व्हील चेयर में कूड़ा एकत्र करने पर सफाईकर्मी को हटाया

Wed, 13 Sep 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 13 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
All the trouble in the hospital of Ramnagar
रामनगर के अस्पताल में सब परेशान - फोटो : amar ujala
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की व्हील चेयर पर कूड़ा एकत्र करने की बात का अमर उजाला ने खुलासा किया तो सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने सफाई ठेकेदार को तलब किया। ठेकेदार ने तुरंत उक्त सफाईकर्मी को हटा दिया है। लेकिन कार्रवाई के बावजूद अस्पताल में व्यवस्थाएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


सीएमएस ने मंगलवार को खुद चिकित्सालय का निरीक्षण किया तो रसोई में मरीजों का स्ट्रेचर रखा था। पता चला कि रसोई संचालक स्ट्रेचर पर खाना रखकर मरीजों को बांटता है। सीएमएस ने स्ट्रेचर को तुरंत स्टोर में जमा कराने के साथ रसोई संचालक को कड़ी हिदायत दी। उधर, मरीजों की उमड़ रही भीड़ के कारण अस्पताल के डॉक्टर दोपहर 3-3 बजे तक उन्हें देख रहे हैं।   
विज्ञापन


अभद्रता के बाद महिला डॉक्टर छुट्टी पर गईं 
सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि सोमवार देर रात एक मात्र महिला डॉक्टर से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। इस दौरान पुलिस को भी बुलाना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। अभद्र व्यवहार से खफा महिला डॉक्टर तीन दिन के अवकाश पर चली गईं  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उन्हें अधिक रोगी देखने पड़ रहे हैं। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सीएम से डॉक्टरों की कमी को अवगत कराया गया है। उन्होंने कम से कम एक सर्जन, एक महिला विशेषज्ञ की नियुक्ति करवाने की बात कही है। सीएम ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed