{"_id":"6a908cc7b3572b000d02181a","slug":"the-district-judge-flagged-off-the-nyaya-rath-nainital-news-c-238-1-ntl1003-129848-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिला न्यायाधीश ने झंडी दिखाकर न्याय रथ को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिला न्यायाधीश ने झंडी दिखाकर न्याय रथ को किया रवाना
Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला प्राधिकरण की ओर से जनकल्याणकारी विधिक सेवा योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए न्याय रथ की पहल की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने झंडी दिखाकर न्याय रथ को ग्राम सौड़ के लिए रवाना किया।
प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल ने सौड़ में मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया। कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। मेगा ड्राइव के तहत पैरालीगल वॉलंटियर घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों की पहचान करेंगे। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, हेमा शर्मा, तारा आर्या, धीरज सुयाल, राहुल डंगवाल, अंबिका, यशवंत कुमार, मनोज बलसुनी, अजय बिष्ट, अनीता बिष्ट आदि मौजूद थीं।