फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All semester examinations of Kumaon University postponed

कुमाऊं विश्वविद्यालय की सभी सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
All semester examinations of Kumaon University postponed
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय की 17 अप्रैल से होने वाली सभी सेमेस्टर परीक्षाओं को आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वर्तमान में संचालित समस्त प्रायोगिक, मौखिक, डिजर्टेशन परीक्षाओं को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल से समस्त कक्षाओं की आगामी सम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के सुचारु रूप से संचालन किए जाने का दायित्व विवि के परिसरों के निदेशक, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों के प्राचार्यों का होगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी का कहना है कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए अहम है, इसलिए कोविड महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के पश्चात परीक्षा की नई तिथियों के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed