फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All seats became hot due to reshuffle of candidates in Congress

कांग्रेस में प्रत्याशियों के फेरबदल से हॉट हो गईं सभी सीटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
All seats became hot due to reshuffle of candidates in Congress
हल्द्वानी। कांग्रेस के लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में सीटों में बदलाव करने से पार्टी अब मुकाबले में आ गई है। सीटों में हुए मामूली बदलाव से जहां कांग्रेस ने लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर सीट पर बगावत के तेज होते सुरों को थामने में सफलता पाई है वहीं मुकाबले को भी रोचक और संघर्षपूर्ण बना दिया है। सीटों के फेरबदल से इतना जरूर है कि कांग्रेस यूपी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं को फार्मूले को जिले में कायम नहीं रख सकी और जिले की एकमात्र महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को टिकट देने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पहले रामनगर से हरीश रावत को टिकट दिया था लेकिन उन्हें अब लालकुआं से चुनाव मैदान में उतारा है। कालाढूंगी से टिकट पाने वाले महेंद्र पाल को अब रामनगर सीट से जंग में उतार दिया है। कालाढूंगी में वर्षों से संघर्ष कर रहे महेश शर्मा को टिकट देकर असंतोष थामने की कवायद भी हुई है। लालकुआं में संध्या डालाकोटी ने महापंचायत में अपने साथ हुए अन्याय के लिए मतदाताओं से इंसाफ मांगा है लेकिन अगर महापंचायत का यह निर्णय चुनाव मैदान तक आता है तो फिर मुकाबला और भी रोचक होगा। फिलहाल संध्या डालाकोटी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनका कहना है कि समर्थकों की जो भी राय होगी, उसी के अनुरूप वह भी काम करेंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूर्व में जिस तरह महेश शर्मा को नजरअंदाज कर कालाढूंगी से महेंद्र पाल, लालकुआं से हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा को नजरअंदाज कर संध्या डालाकोटी और रामनगर में रणजीत रावत को दरकिनार कर हरीश रावत को मैदान में उतारा था उससे रामनगर में रणजीत रावत, कालाढूंगी में महेश शर्मा और लालकुआं में हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने एक तरह से बगावती तेवर अपना लिए थे। अब सीटों में बदलाव होने से जिले की सभी छह सीटों में कड़ा मुकाबला होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed