{"_id":"647f9ce524f1f5da460a07c7","slug":"all-india-trades-cup-hockey-tournament-winner-nainital-news-c-8-1-161238-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल हॉकी एकेडमी, हल्द्वानी इलेवन और सुख दीवान एसए आगरा ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल हॉकी एकेडमी, हल्द्वानी इलेवन और सुख दीवान एसए आगरा ने दर्ज की जीत
Wed, 07 Jun 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नैनीताल हॉकी एकेडमी, दूसरे मुकाबले में हल्द्वानी इलेवन और तीसरे मुकाबले में सुख दीवान एसए आगरा की टीम ने जीत दर्ज की।
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में छत्री बजार क्लब ग्वालियर और नैनीताल हॉकी एकेडमी की टीमें आमने-सामने रहीं। इस दौरान नैनीताल हॉकी एकेडमी की टीम की ओर से मनोज ने मैच के दूसरे मिनट में पहला गोल दागकर एक-शून्य से बढ़त बना ली। नैनीताल की टीम के दीपक मेहता ने सातवें मिनट में दूसरा और संजय ने 29वें मिनट में तीसरा गोल किया। मध्यांतर के बाद भी दबाव बनाते हुए दीपक मेहरा ने 32वें मिनट में चौथा गोल किया और किशोर ने 38वें मिनट में एक और गोल कर 5-0 से बढ़त बना दी। जवाबी हमले में छत्री बाजार क्लब ग्वालियर के सुजल ने 39वें मिनट में पहला गोल किया। नैनीताल हॉकी एकेडमी के संजय ने 47वें मिनट में छठा और दीपक कुमार ने 57वें मिनट में सातवां गोल कर टीम को 7-1 से जीत दिलाई। वहीं दूसरा मुकाबला हेरस हॉकी एकेडमी भोपाल और हल्द्वानी इलेवन के मध्य हुआ। मुकाबला शुरू होने के दूसरे मिनट में अबदुल्ला ने एक गोल से बढ़त बनाई। हल्द्वानी इलेवन के विकास पंत ने 51वें मिनट में एक गोल कर बराबरी कर ली। इसके बाद निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया और हल्द्वानी ने दीपांशु और फैज के गोल की बदौलत मुकाबला जीत लिया। तीसरा मुकाबला गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली और सुख दीवान एसए आगरा के बीच हुआ। मुकाबले के 9वें मिनट में सुख दीवान एसए आगरा के अनुराग ने एक गोल दाग दिया। इसक बाद मध्यांतर तक आगरा की टीम 1-0 से बढ़त बनाए हुई थी। मध्यांतर के बाद आगरा के ही फरमान ने 44वें मिनट में दूसरा और अनुज ने 52वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम ने 3-0 से मुकाबला जीत लिया।
ये रहे रेफरी : सीएल साह, डॉ. मनोज बिष्ट, विनय चौधरी, विकास पंत और गोविंद पटवाल। तकनीकी समिति में ललित साह, राजेश साह, रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह रहे। प्रतियोगिता निदेशक सीएल साह जबकि उद्घोषक मनोज चौहान और नवीन पांडे रहे।