{"_id":"cce6d09ba91316511607b09bf5fa0202","slug":"all-india-trades-cup-hockey-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड हाकी क्लब पूरनपुर का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायमंड हाकी क्लब पूरनपुर का जीत से आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। उद्घाटन मैच में डायमंड हाकी क्लब पूरनपुर ने डीएसए गौंडा को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
डीएसए मैदान में उद्घाटन मैच डीएसए गौंडा और डायमंड हाकी क्लब पूरनपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही डायमंड हाकी क्लब पूरनपुर के आसिफ ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 16वें मिनट में रवि, 20वें मिनट में सांवत और 29वें मिनट में गुड्डु ने गोल कर टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। गौंडा की टीम ने गोल उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हाफ में गौंडा के मो. आरिफ ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। मैच खत्म होने तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। मैच के रेफरी अमित रावत, ललित साह और उद्घोषक मनोज कुमार थे। तकनीकी समिति में आर साह, राजीव मल्होत्रा, दीपक साह, राजेश साह, मो.अयूब थे। इस मौके पर डीएसए महासचिव अजय साह, गंगा प्रसाद साह, जीएल साह, एसएल साह, धीरज बिष्ट, दीपक मटियाली, अहमद सिद्दिकी समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
शुक्रवार के मुकाबले
-स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर व फरूखाबाद इलेवन
-बहराइच स्टेडियम बहराइच व एचआर अकादमी रामपुर