{"_id":"33bb5d15e2e178b52c209f6940afe540","slug":"all-india-football-tournament-beating-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में पंजाब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में पंजाब को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जालंधर ने खन्ना इलेवन पंजाब को 3-1 से हराकर ट्राफी जीती। इससे पहले मैच का शुभारंभ खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत ने किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को फाइनल मैच खन्ना इलेवन पंजाब और जालंधर के बीच खेला गया। इसमें जालंधर की ओर से चरनजीत ने दसवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ रही खन्ना इलेवन के खिलाड़ियों ने बराबरी पर आने के लिए कई मूव बनाए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
जवाब में जालंधर के विनय ने 40वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद खन्ना इलेवन ने एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में जालंधर के विनय ने तीसरा गोल कर ट्राफी जीत लिया। मुख्य अतिथि कार्बेट पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दी।
विज्ञापन
विजेता टीम को दिनेश जायसवाल ने अपने पुत्र अनुज जायसवाल की स्मृति में 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम को द्वितीय नकद पुरस्कार उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने दिया।
मैच में कृष्णानंद पपनै, करनैल सिंह, डीसी हर्बोला, आसिफ इकबाल, अजीज खां, बालू मठपाल, शिलपेंद्र बंसल, जगदीश तिवारी, प्रतीक जायसवाल, सहायक खेल निदेशक अख्तर अली, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त सुरेंद्र महरा, डीएफओ कहकशां नसीम, पार्क उपनिदेशक डा. साकेत बडोला आदि मौजूद रहे।
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने फाइनल मैच में टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद शॉट मारकर फुटबाल को गोलपोस्ट में डाल दिया। लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने की बात करते हुए ऐसे आयोजनों के लिए न्यू रामनगर स्पोर्ट्स क्लब को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत सिंह रावत ने क्लब को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।