{"_id":"68eac92790dbf51264070ab8","slug":"all-departments-should-work-together-to-improve-the-justice-system-chief-justice-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-133-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय प्रणाली में सुधार के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें : मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय प्रणाली में सुधार के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें : मुख्य न्यायाधीश
Sun, 12 Oct 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। उत्तराखंड एवं न्यायिक अकादमी में उजाला एवं पुलिस विभाग के सहयोग से शनिवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर ने कहा कि न्याय प्रणाली में सुधार के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। विशेष अन्वेषण अधिकारियों को केस डायरी तैयार करते समय सभी पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन करना चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्वेषण अधिकारी, एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, अभियोजन विभाग के पब्लिक प्रसिकुटर, फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी और चिकित्सा विभाग के अधिकारी प्रतिभा करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिला न्यायाधीश, फॉरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अभियुक्तों से सामग्री बरामदगी कर उसकी लिस्ट तैयार करना, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं उसकी रिपोर्ट तैयार करना, मेडिकल लीगल केस मैनेजमेंट पीड़ित की काउंसलिंग, डिजिटल फॉरेंसिक पॉक्सो एवं चाइल्ड साइकोलॉजी एवं अरेस्ट किए जाने वाले व्यक्ति और अधिकारों के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, एडीजी वी. मुरुगेशन, आईजी ट्रेनिंग अनंत ताकवाले, डिप्टी एडवोकेट जनरल जी. एस विर्क समेत उजाला अकादमी के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद