फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Alert in Corbett park ramnagar

होली को लेकर कॉर्बेट में अलर्ट जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Alert in Corbett park ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। होली को लेकर कॉर्बेट नेशनल पार्क में अलर्ट जारी किया गया है। पार्क में होली के दिन शिकारियों की घुसपैठ की आशंका रहती है लिहाजा पार्क प्रशासन ने कॉर्बेट पार्क की सीमाएं सील कर किसी भी बाहरी व्यक्ति को पार्क के अंदर नहीं घुसने देने का एलान किया है। 18 मार्च को यहां जंगल सफारी नहीं होगी। रामनगर में छलड़ी (रंग की होली) इसी दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन

बाघ बहुल क्षेत्र कॉर्बेट पार्क में हर वक्त शिकारियों की घुसपैठ की आशंका रहती है। होली में शिकारी पार्क में घुसने की फिराक में रहते हैं। पार्क प्रशासन के अनुसार होली में पार्क में हाई अलर्ट किया गया है। कॉर्बेट की यूपी से सटी सीमा सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां आए दिन संदिग्ध लोगों के पार्क में घुसने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि यूपी सीमा पर हाथियों के साथ गश्त की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारी दिन रात पैदल गश्त कर संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं। पार्क की एसओजी और एसटीएफ की टीमें भी सीमाओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। कार्बेट पार्क में इस बार अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed