फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Alert For Cansar in Haldwani

कोई में शरीर में होने वाले बदलाव को न कर करें नजरअंदाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Alert For Cansar in Haldwani
Alert For Cansar in Haldwani
हल्द्वानी। अगर मुंह में त्वचा का रंग बदलना, बार-बार छाला होना, शौच में खून आना, शरीर में गांठ आदि दिख रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के आंकड़े बता रहे हैं कि कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के विभागाध्यक्ष डॉ. केसी पांडे कहते हैं मुंह व फेफड़े का कैंसर, महिलाओं में ग्रीवा कैंसर, स्तन कैंसर के मामले ज्यादा आते हैं। अगर बीते सालों की बात करें तो रोगियों की संख्या बढ़ी है। यदि कैंसर का सही समय पर पता चल जाए तो इलाज से उसे नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जलज गौड़ कहते हैं स्क्रीनिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। व्यक्ति खुद स्क्रीनिंग करें मसलन कोई गांठ आदि तो नहीं दिख रही है फिर डॉक्टर से सलाह लें। इसके बाद मेमोग्राफी, कोलोनोस्कोपी आदि के जरिए बीमारी के बारे में पता किया जाता है। 40 साल की उम्र के बाद ज्यादा सजगता की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक सर्जरी होती
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिह कहते हैं कि आंत के कैंसर, स्तन के कैंसर के मामले काफी आते हैं। अस्पताल में एक महीने में पंद्रह तक स्तन कैंसर से जुड़ी सर्जरी की जाती है। जहां पर बीमारी एडवांस स्टेज पर पहुंच चुकी होती है, वहां पर सर्जरी की जगह कीमोथेरेपी दी जाती है। अगर मुंह खुलने में दिक्कत आ रही है, पेट साफ नहीं हो रहा है, शौच में खून आ रहा है आदि लक्षण लगातार दिख रहे हैं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी
हल्द्वानी। कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में वर्ष-2010 में साल भर में 2879 कुल मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, इनमें 480 नए मरीज थे। वर्ष-2020 में यह संख्या 6857 पर पहुंच गई, इस साल 2318 नए कैंसर के मरीज रिपोर्ट हुए थे। चिकित्सकों के अनुसार खानपान, ध्रूमपान आदि कैंसर के कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed