{"_id":"58d96a2b4f1c1bd83763da68","slug":"alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों का खनस्यू में जोरदार प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों का खनस्यू में जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर भीमताल/पतलोट।
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/पतलोट। शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ओखलकांडा ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोगों ने सोमवार को खनस्यू स्थित तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों को लेकर तख्तियां लिए हुए थे। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए शराब के कारण बर्बाद हो रहे पहाड़ के गांवों की पीढ़ा को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
ओखलकांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि शराब के कारण हर साल पहाड़ में कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने पूरी तरह से शराबबंदी लागू कराने की मांग की। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख डीकर सिंह मेवाड़ी, गीता गौड़, गणेश सिंह गौड़, हरीशताल के ग्राम प्रधान केडी रूबाली, जगत बोरा, छात्र नेता रवि गोस्वामी, राकेश मेवाड़ी, भूपेंद्र सिंह मेहता, मुन्ना गौड़, कौशल्या देवी, राधा गौड़, हेमा देवी, मोहनी देवी, ममता देवी, जगत रौतेला, गोधन मेवाड़ी, कमलेश भट्ट, पंकज चिलवाल, खीम सिंह, दौलत बर्गली, मोहन पंतौला, ललित ठठोला आदि थे।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शराबबंदी के आंदोलन को बडौन गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह बोरा ने पूर्ण समर्थन दिया है। बोरा ने इस संबंध में सीडीओ प्रकाश चंद्र को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक खनस्यू और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों को बंद नहीं किया गया तो वह एक अप्रैल को आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन