{"_id":"5fd135cd8ebc3e3b6d3f84a0","slug":"agreed-on-the-rate-of-dhulan-freight-the-fare-of-sub-subdivision-dhulan-was-fixed-at-rs-30-per-quintal-haldwani-news-hld406790046","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुलान भाड़े के रेट पर सहमति बनी, उपखनिज ढुलान का भाड़ा 30 रुपये प्रति क्विंटल तय किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढुलान भाड़े के रेट पर सहमति बनी, उपखनिज ढुलान का भाड़ा 30 रुपये प्रति क्विंटल तय किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। स्टोन क्रशर और वाहन स्वामियों के बीच दूरभाष से हुई वार्ता के बाद स्टोन क्रशर स्वामियों ने उपखनिज ढुलान का भाड़ा 30 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। इसके साथ वाहन और स्टोन क्रशर स्वामियों के बीच चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। इसके साथ ही आज से सभी गेटों पर खनिज निकासी सामान्य हो जाएगी।
चार दिन से भाड़े को लेकर स्टोन क्रशर और वाहन स्वामियों के बीच तकरार चल रही थी। मंगलवार को वाहन स्वामियों ने खनिज निकासी ठप कर स्टोन क्रशर में तालाबंदी कर दी थी। इससे गुस्साए स्टोन क्रशर स्वामियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। बुधवार को वाहन स्वामियों के प्रतिनिधियों और स्टोन क्रशर मालिकों के बीच फोन पर वार्ता हुई।
स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि गौला नदी से लगते हुए स्टोन क्रशरों में उपखनिज का भाड़ा 30 रुपये प्रति क्विंटल तय हो गया है। इसके अलावा दूरी के हिसाब से स्टोन क्रशर भाड़ा देंगे। बृहस्पतिवार (आज) से स्टोन क्रशर खरीद और बिक्री शुरू कर देंगे। वाहन स्वामी मनोज मठपाल, इंदर बिष्ट ने बताया कि भाड़े को लेकर सहमति बन गई है। बता दें कि पूर्व में क्रशरों की ओर से 26 रुपये प्रति क्विंटल ढुलान भाड़ा दिया जा रहा था।