फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Agitation for 'revenue village' status intensifies; warning issued to lay siege to CM's residence

Nainital News: राजस्व गांव के लिए आंदोलन तेज, सीएम आवास घेरने की चेतावनी

Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Agitation for 'revenue village' status intensifies; warning issued to lay siege to CM's residence
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने और गौला नदी पर स्थायी तटबंध बनाने के लिए क्षेत्र में आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी है। यह प्रदर्शन दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहा है।
विज्ञापन

वनाधिकार संगठन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन 20वें दिन में पहुंच गया है। इसमें खुरियाखत्ता नंबर एक ग्रामसभा के ग्रामीण शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 20 दिसंबर रविवार को हल्द्वानी में एक विशाल महारैली होगी। इसमें नैनीताल जिले के वन क्षेत्रों में अधिकारों के लिए संघर्षरत वनाधिकार समितियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, नंदन बोरा मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, कुंदन मेहता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, प्रकाश कापड़ी, वीना जोशी, मीना कपिल और पुष्पा आर्या भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed