फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Afzalgarh youth dies under suspicious circumstances

अफजलगढ़ के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Afzalgarh youth dies under suspicious circumstances
रामनगर कोतवाली पहुंची मृतक मां भगीरथी देवी विलाप करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बिजनौर जिले के अफजलगढ़ निवासी युवक का बृहस्पतिवार रात मालधनचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना पर शुक्रवार शाम को मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उनसे जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात नौ बजे पटरानी में एक युवक शव मिलने पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त नरेश कुमार (35) पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी कटारमल अफलगढ़ बिजनौर यूपी के रूप में हुई। शुक्रवार शाम को कोतवाली में मृतक की मां भागीरथी देवी अपने पड़ोसियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उसके बेटे की ससुराल ढेला में थी लेकिन उसकी पत्नी रेखा से उसका तलाक हो गया था। मृतक की बेटियां और दो बेटे हैं। नरेश खेती बाड़ी करता था। पांच दिन पहले वह बिना कुछ बताए बाइक से निकला था।
विज्ञापन

मृतक के पड़ोसी संदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली थी। आसपास के लोग चंदा करके रामनगर आए है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की सास जसोदा देवी और ससुर रणबहादुर के अनुसार वह बृहस्पतिवार सुबह उनके घर आया था और बाइक में पेट्रोल डालने के लिए सौ रुपये मांग कर गया था। मृतक के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि युवक का शव बृहस्पतिवार की रात नौ बजे मिला था। पुलिस मौत के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed