Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After wandering for hours, the pregnant woman was able to reach the hospital

Nainital News: घंटों भटकने के बाद गर्भवती महिला को पहुंचा पाए अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
After wandering for hours, the pregnant woman was able to reach the hospital
हल्द्वानी, महिला अस्पताल में हुई हैड़ाखान निवासी हेम चंद्र भट्ट की पत्नी की डिलीवरी। विज्ञप्? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। काठगोदाम-हैड़ाखान मोटरमार्ग बंद होने से प्रभावित क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को आपातकालीन सेवा 108 का लाभ नहीं मिल पाया। शनिवार को बड़ेत गांव की गर्भवती दीपा भट्ट (21) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 पर फोन लगाया जहां से जानकारी मिली कि गाड़ी को आने में दो से ढाई घंटा लगेगा।
विज्ञापन

परिजनों ने निजी वाहन को किराए पर लेकर गर्भवती को रौशिला से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने में ही पौने दो घंटे लगे जहां नार्मल डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बड़ेत की ग्राम प्रधान हंसी भट्ट का कहना है कि काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग बंद होने से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता प्रयाग भट्ट का कहना है कि गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 वाहन को काठगोदाम के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तक आने के लिए कहा था। मगर 108 ने दो से ढाई घंटे लगने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि 108 सेवा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत का कहना है कि संबंधित प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले का पता कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद

हल्द्वानी, महिला अस्पताल में हुई हैड़ाखान निवासी हेम चंद्र भट्ट की पत्नी की डिलीवरी।        विज्ञप्?

हल्द्वानी, महिला अस्पताल में हुई हैड़ाखान निवासी हेम चंद्र भट्ट की पत्नी की डिलीवरी। विज्ञप्?- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed