{"_id":"6a401cf8196fbfb41107f7c4","slug":"after-the-raid-the-administration-sealed-five-more-coaching-centres-in-haldwani-haldwani-news-c-8-1-hld1029-791109-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छापेमारी के बाद प्रशासन ने हल्द्वानी में पांच और कोचिंग केंद्र सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छापेमारी के बाद प्रशासन ने हल्द्वानी में पांच और कोचिंग केंद्र सील किए
Sun, 28 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने शहर में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर और नकेल कस दी है। शनिवार देर शाम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित हो रहे पांच कोचिंग केंद्रों को सील कर दिया गया। इन सभी कोचिंग केंद्रों के पास दमकल विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला है। एक केंद्र के पास ही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। लखनऊ के कोचिंग केंद्र में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है। इससे पहले भी स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी शहर के सात कोचिंग केंद्रों को सील कर चुके हैं। शनिवार शाम को प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और दमकल विभाग के एफएसओ मिंदर पाल सिंह आदि ने अलग अलग क्षेत्रों में कोचिंग केंद्रों में छापेमारी की।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र न होने के कारण मुखानी स्थित विजन फ्यूचर कोचिंग सेंटर, कुमाऊं डिफेंस कोचिंग सेंटर, पाई स्क्वायर, पनचक्की रोड स्थित विजन फ्यूचर और लालडांठ स्थित कृष्णा आईएएस एवं डिफेंस एकेडमी को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोहरियासाल स्थित अन-एकेडमी प्रबंधकों के पास दमकल विभाग की एनओसी प्राप्त हुई है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कोचिंग केंद्रों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।