फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the misdeed the girl family had left the nainital city

नैनीताल: दुष्कर्म के बाद बालिका के परिवार ने छोड़ दिया था शहर, सलाह के बाद वापस लौटीं; शुरू की मददगार की तलाश

Fri, 09 May 2025 01:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 May 2025 01:41 PM IST
सार

दुष्कर्म के बाद पीड़िता के परिवार ने शहर छोड़ने की ठान ली थी। पूरा परिवार हल्द्वानी में रिश्तेदारी में चला गया। हल्द्वानी अस्पताल से पुलिस से शिकायत करने की सलाह पर मां-बेटी नैनीताल आईं। 

विज्ञापन
After the misdeed the girl family had left the nainital city
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के बाद पीड़िता के परिवार के मामले में आए दिन खुलासे हो रहे हैं। घटना के बाद दहशत के कारण पीड़ित परिवार ने शहर छोड़ने की ठान ली थी। पूरा परिवार हल्द्वानी में रिश्तेदारी में चला गया। हल्द्वानी अस्पताल से पुलिस से शिकायत करने की सलाह पर मां-बेटी नैनीताल आईं। इसके बाद मददगार की तलाश शुरू हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

30 अप्रैल को महिला ने पुलिस को तहरीर देर बताया कि 12 अप्रैल को उसकी छोटी बेटी सामान खरीदने बाजार गई थी। इस दौरान रुकुट कंपाउंड निवासी ठेकेदार मो. उस्मान उसकी बेटी को 200 रुपये देने का लालच देकर अपने घर में ले गया। आरोपी ठेकेदार उस्मान ने गैराज में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ठेकेदार ने मुंह खोलने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

मोहल्ले में चर्चा से मां को हो गई थी अनहोनी की आशंका
घटना के पहले मोहल्ले में चर्चाओं के बीच मां को अनहोनी की आशंका हो गई थी। पर आशंका के बीच आरोपी के रसूख का भी परिवार को डर था। इसी कारण मां, अपनी बेटियों के साथ 24 अप्रैल को हल्द्वानी चली गई थी। इसके बाद महिला ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए मददगार की तलाश शुरू की। कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन मो. उस्मान के रसूख के डर से कोई आगे नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च चलाने के लिए कूड़ा बीनती थीं दोनों बहनें
स्थानीय लोगों के मुताबिक दुष्कर्म पीड़ित बालिका का परिवार बेहद गरीब है। मां की दूसरी शादी होने के बाद महिला संभल में अपनी दूसरी ससुराल में रहती थी। मां ही उनको खर्च भेजती थी। हालांकि मां की ओर से भेजे गए रुपये इतने नहीं होते थे कि उससे पूरा महीना निकल जाए। इस कारण खर्च चलाने के लिए कभी-कभार दोनों कूड़ा भी बीन लेती थीं।

छह माह पहले दादी की हुई थी मौत
दुष्कर्म पीड़ित बालिका और उसकी बहन पहले अपनी दादी के साथ रहती थीं। सूत्र बताते हैं कि उसकी दादी की मौत छह माह पहले ही हुई थी। इस कारण दोनों अकेली पड़ गईं। आरोपी उस्मान इसी बात का फायदा उठाकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed