{"_id":"68fa6ea5bae0ceeb5c0c0e69","slug":"after-the-diwali-glow-the-market-loses-its-shine-haldwani-news-c-337-1-shld1032-126559-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दीपावली की चमक के बाद बाजार की रौनक फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दीपावली की चमक के बाद बाजार की रौनक फीकी
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली पर्व पर हफ्ते भर तक गुलजार रहा बाजार बृहस्पतिवार को हल्का रहा। सुबह बाजार तो खुला लेकिन यहां रौनक गायब दिखी। सुबह के समय मिठाई की दुकानों में कुछ देर भीड़ रही लेकिन पटेल चौक, मीरा मार्ग, सदर बाजार, कारखाना बाजार, रेलवे बाजार, रुई बाजार के अलावा मटर गली आदि जगहों पर ग्राहकों की संख्या नगण्य रही।
बृहस्पतिवार को भैया दूज के कारण भी शहर में लोगों का अपने सगे संबंधियों के यहां आना जाना लगा रहा। इस कारण बाजार के साथ सड़कों पर भी सुनसानी रही। त्योहार मनाने के कारण कई व्यापारियों की दुकानें भी बंद रही।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि दिवाली में लोगों ने अधिकतर खरीदारी कर ली थी इसलिए अभी बाजार में सन्नाटा है। यह सामान्य प्रक्रिया है। बड़े त्योहार के बाद बाजार में ऐसा होता है। अभी हफ्ता- 10 दिन बाजार हल्का ही रहेगा।
विज्ञापन
.........
दो नवंबर से शुरू हो जाएंगे धार्मिक कार्य, बढ़ेगी रौनक
हल्द्वानी। छह जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद से सहालग बंद हैं। दो नवंबर को तुलसी विवाह और हरिबोधनी एकादशी के दिन से धार्मिक कार्य समेत विवाह भी शुरू हो जाएंगे। इस दिन बड़ा लग्न होने के कारण शहर में अधिकतर जगहों पर विवाह हैं। व्यापारियों के अनुसार सहालग और धार्मिक कार्यों की शुरुआत के कारण नवंबर पहले सप्ताह से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और तेजी आनी शुरू हो जाएगी।