फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After delivery, treatment was not available in Almora, died on the way

प्रसव के बाद अल्मोड़ा में नहीं मिला इलाज, रास्ते में दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
After delivery, treatment was not available in Almora, died on the way
हल्द्वानी। पहाड़ में स्वास्थ्य संसाधनों की कमी का खामियाजा एक और महिला को भुगतना पड़ा। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव होने के डेढ़ घंटे बाद प्रसूता का ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा। तबियत बिगड़ने के दौरान डॉक्टर और नर्स नहीं थे। उसे रात साढ़े नौ बजे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया। शनिवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खगमरा कोट अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सतवाल ने बताया कि उसकी पत्नी माधवी बिष्ट को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया था। शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे सामान्य प्रसव हुआ। बच्चे का वजन दो किलो आठ सौ ग्राम था। बच्चे को ऑक्सीजन के लिए रखा गया। रात साढ़े आठ बजे तक सब ठीक रहा। इसके बाद माधवी का ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा। आरोप है कि उस समय डॉक्टर और नर्स नहीं थे। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद डॉक्टर और नर्स आए तो जरूरी मगर तब तक पल्स रेट और हार्ट बीट नहीं थी। ईसीजी में कुछ संकेत मिल रहे थे। रात साढ़े नौ बजे उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रात डेढ़ बजे जब एसटीएच पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सतवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य निदेशक या सीएमओ अल्मोड़ा समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि जिस एंबुलेंस से भेजा गया था उसमें वेंटीलेटर नहीं था। वेंटीलेटर होता तो बहन की जान बच सकती थी। एसटीएच में एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज इमरजेंसी में नहीं पहुंचा। किसी तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed