{"_id":"691649bd9d9f64fd2d0953a7","slug":"after-a-villager-died-of-rabies-the-health-department-vaccinated-residents-in-the-village-nainital-news-c-418-1-shld1006-1048-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रेबीज से ग्रामीण की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लगाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रेबीज से ग्रामीण की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लगाए टीके
Fri, 14 Nov 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं बाजार क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से रेबीज का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को रेबीज के संक्रमण से ग्राम पंचायत गलनी निवासी भैरव दत्त पलड़िया (42) की मौत हो गई। भैरव दत्त को पिछले महीने एक कुत्ते ने काटा था लेकिन उन्होंने रेबीज का टीका नहीं लगवाया था। इधर भैरव की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों और उसके संपर्क में आए लोगों को रेबीज का टीका लगाया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बर्गली ने बताया कि तीन महीने पहले कुत्तों में रेबीज के लक्षण देखे गए थे और उनसे यह संक्रमण लावारिस जानवरों में फैल गया। उन्होंने कहा कि रेबीज के संक्रमण से चार गायों की मौत हो चुकी। गलनी की ग्राम प्रधान भवानी बर्गली ने बताया कि रेबीज से ग्रामीण की मौत होने की खबर के बाद से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पशुपालन विभाग से लावारिस जानवरों को वैक्सीन लगाने के साथ जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर रेबीज के टीके लगवाए गए हैं। साथ ही पशुपालन विभाग से लावारिस जानवरों को वैक्सीन लगाने के साथ उन्हें गौशाला भेजने को कहा है। विधायक ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा राशि देने को कहा है। गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद
पीएचसी खनस्यूं में रेबीज के इंजेक्शन ही नहीं
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनस्यूं में रेबीज के इंजेक्शन तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जानवरों के काटने या हमला करने पर लोगों को ओखलकांडा, हल्द्वानी के अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगाने जाना पड़ता है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
रेबीज से एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर बृहस्पतिवार को डॉ. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को मृतक के घर भेजा गया था। टीम ने मृतक के परिजनों और संपर्क में आए लोगों कसे टीका लगाया गया है। साथ ही लोगों को जानवरों के काटने पर तत्काल वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक भी किया गया है।
-डॉ. हरीश चंद्र पंत, सीएमओ, नैनीताल