Ramnagar: सगी बहनों में झगड़े के बाद एक ने फंदा लगाकर दी जान, BA की छात्रा थी युवती; परिजनों में मातम
पीरूमदारा क्षेत्र के टांडा मल्लू गांव में दो बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बहन ने चुन्नी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर किया।
विस्तार
रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के टांडा मल्लू गांव में दो बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बहन ने चुन्नी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर किया।
टांडा मल्लू निवासी मोहम्मद तामिल सांप पकड़ने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर वह मकान के प्रथम तल में बैठे थे। मकान की दूसरी मंजिल पर उनकी 19 वर्षीय बेटी शहनाज व दूसरी बेटी मौजूद थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते शहनाज तीसरी मंजिल पर मौजूद टीन शेड में चुन्नी का फंदा लगाकर झूल गई। मकान के अन्य सदस्य जब तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंने शहनाज को फंदे से लटका हुआ देखा। आनन-फानन उसे रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शहनाज को मृत घोषित किया।
बताया कि शहनाज बीए की छात्रा थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।