Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Advocate Siddharth Sah has been appointed as a judge of the Uttarakhand High Court

High court: अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में किया नियुक्त

Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
सार

नैनीताल निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
Advocate Siddharth Sah has been appointed as a judge of the Uttarakhand High Court
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 नैनीताल निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गए हैं। उन्हें हाईकोर्ट का जज नियुक्त किये जाने की अधिसूचना राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने सोमवार को सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। वे वर्तमान में एक अधिवक्ता के रूप में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी इस नियुक्ति की सूचना उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सचिवालयों को आधिकारिक तौर पर भेज दी गई है। भारत सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश 5 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस से जारी किया गया।

विज्ञापन


चार सितंबर 1971 को जन्मे सिद्धार्थ साह की हाईस्कूल तक की पढ़ाई सेंट जोजफ कॉलेज व इंटर की पढ़ाई बिड़ला विद्या मंदिर से हुई है। जबकि स्नातक की पढ़ाई उन्होंने किरौडीमल कॉलेज दिल्ली से किया और लॉ की डिग्री अल्मोड़ा से हासिल की। उनके पिता एमएल साह भी अधिवक्ता हैं। तल्लीताल निवासी सिद्धार्थ साह के छोटे चाचा राजीव लोचन साह वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनकी बहन साईं किरण साह भी अधिवक्ता हैं। जबकि बड़े भाई दीपांजन साह एक कम्पनी में बंगलूर में सेवारत हैं। उनकी पत्नी दीप्ति गृहणी हैं। जबकि दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed