फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission will be given to students who were left out due to age limit

Nainital News: आयु सीमा के चलते बाहर हुई छात्राओं को मिलेगा प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Admission will be given to students who were left out due to age limit
रामनगर। खताड़ी जीजीआईसी में कम उम्र के कारण बाहर निकाली गई 13 छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। छात्राओं के भविष्य को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के स्कूल में प्रवेश को लेकर संबंधित प्रधानाचार्य से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


रामनगर के खताड़ी स्थित जीजीआईसी में प्रवेश ले चुकी 13 छात्राओं को आयु सीमा अधिक होने पर विद्यालय से बाहर कर दिया गया था।शुक्रवार को अमर उजाला ने ''उम्र की सीमा ने 13 छात्राओं के भविष्य को अंधकार में धकेला'' शीर्षक से इस मामले में प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की थी। अब मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अब तक सभी छात्राएं निरंतर शिक्षण कार्य कर रही थी। ऐसे में छात्राओं को अचानक कक्षा छह में आयु सीमा को लेकर स्कूल से बाहर करना गलत है। कहा कि सभी छात्राओं को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed