फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission process in ITI will start from April next year

Nainital News: आईटीआई में अगले साल से अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Admission process in ITI will start from April next year
हल्द्वानी। आईटीआई में अगले साल अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेशार्थियों की हर वर्ष घटती संख्या के कारण इसमें बदलाव किया गया है। अभी तक जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते आई है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से युवा दूरी बनाते जा रहे हैं। इस बार 27 जून से 20 जुलाई तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। प्रदेश के सौ से अधिक संस्थानों में 9656 सीटों के सापेक्ष फिलहाल 2193 दाखिले ही हो पाए हैं। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण कुमाऊं मंडल मयंक अग्रवाल ने बताया कि आईटीआई का सत्र अगस्त से जुलाई तक चलता है। प्रवेश की प्रक्रिया जून में हर वर्ष शुरू होती है। अब अगले साल से अप्रैल से दाखिले की प्रक्रिया को शुरू करने की कवायद चल रही है। इससे प्रवेशार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। उन्हें दाखिले में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed