फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administra- tion after the devastation Hurricane Relief

तूफान से तबाही के बाद राहत में जुटा प्रशासन 

Sun, 29 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 29 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Administra- tion after the devastation Hurricane Relief
तूफान का असर - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव में तूफान से तबाही के बाद सुबह से राहत कार्य शुरू कर दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा। प्रदेश की वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश, मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने डीएम दीपक रावत के साथ मंगल पड़ाव में लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। अभी मकानों और दुकानों पर गिरे दो पेड़ हटाए नहीं जा सके हैं। 
विज्ञापन


मंगल पड़ाव में आए तूफान के दौरान पुलिस चौकी से सामने से लेकर बरेली रोड पर पांच पेड़ गिर गए थे। कई पेड़ों की डालियां टूटकर लटक गई। दुकानों और मकानों पर लगे टिनशेड उड़कर छत और पेड़ों में चिपक गए थे। सौ साल पुराना बरगद का पेड़ गिरने से  मंडी के निरीक्षक भुवन गोस्वामी की कार नीचे दब गई। अचानक टिनशेड गिरने से दुकान में मौजूद एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में अमरनाथ गोस्वामी, मंजू गोस्वामी, दीपक तिवारी, प्रेम गोस्वामी, रक्षित (10) और दिव्यांशी (05) शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार इलियास, अखलाक और सोमनाथ पांडे की दुकानों के टिनशेड उड़कर चले गए। आधी रात के समय पुलिस चौकी के सामने बड़ा पेड़ धराशायी होने से बरेली रोड बंद हो गया था। पुलिस ने किसी प्रकार पेड़ की डालें कटवाकर आवागमन सामान्य किया लेकिन शाम तक बिजली, दूरसंचार विभाग तारों को जोड़ने में जुटा रहा। अभी गिरे पड़े हटाए नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश, मेयर डॉ, जोगेंद्र सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनूू अधिकारी, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने क्षति का जायजा लिया । वित्तमंत्री ने डीएम को प्रभावित लोगों की क्षति का आंकलन करते हुए तत्काल मुआवजे की धनराशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के आवास की स्थायी व्यवस्था के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था करने की भी सलाह दी है। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने दो बार प्रभावित लोगों से मिलकर उनके टेंट की व्यवस्था कर दी है। इधर, तूफान के चलते दिनभर बरेली रोड बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed