फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ADM arrived as a customer, overpricing exposed

Nainital News: ग्राहक बन पहुंचे एडीएम, खुली ओवररेट की पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
ADM arrived as a customer, overpricing exposed

विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ और भवाली में शराब की दो दुकानों के संचालकों को ओवर रेट में शराब बेचने के साथ स्टॉक रजिस्टर और बिलिंग मशीन सही तरीके से नहीं रखना भारी पड़ गया। नैनीताल एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने शराब की दुकानों में ग्राहक बनकर शराब ओवर रेट बेचने और अन्य अनियमितताएं मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा को मौके पर बुलाकर दोनों संचालकों पर 1-1 लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम ने बताया कि रविवार को भवाली में विदेशी मदिरा की दुकान में वह ग्राहक बनकर गए थे। उन्होंने वेट-69 ब्रांड की एक बोतल खरीदी जिस पर 1560 रुपये लिखा था। सेल्समैन ने गूगल-पे के माध्यम से 1600 रुपये लिए। तत्काल उन्होंने अपर जिलाधिकारी विपिन पंत और डीएम कार्यालय के पीआरडी को बुलाकर दुकान का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि स्टॉक का सत्यापन सही नहीं पाया गया और माल अस्त-व्यस्त रखा था। सीसीटीवी तो चलता मिला लेकिन बिलिंग मशीन काम नहीं कर रही थी। एडीएम ने आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाकर एक लाख रुपये का चालान कराया।
विज्ञापन

रामगढ़ में मदिरा की दुकान में एक व्यक्ति से 15 रुपये अधिक वसूलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी कैमरा चलता मिला पर डिस्प्ले नहीं मिली और मोबाइल फोन पर डिस्प्ले दिखाया गया। एडीएम को स्टॉक सत्यापन सही मिला। उन्होंने आबकारी अधिकारी को दुकान का एक लाख रुपये का चालान करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed