फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Adani Political is an unregistered undertaking: Kapri

अपंजीकृत उपक्रम है अडानी पॉलिटिकल : कापड़ी

Sat, 01 Apr 2023 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Adani Political is an unregistered undertaking: Kapri
प्रेसवार्ता करते उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक सुमित हृदयेश। संवाद
हल्द्वानी। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जिस तरह से अडानी पॉवर, अडानी एयरवेज उपक्रम हैं, उसी तरह से अडानी पॉलिटिकल भी एक उपक्रम है जो पंजीकृत नहीं है। इसके सीईओ वही हैं जो अडानी को बचाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में भुवन कापड़ी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पत्रकारों से वार्ता की। कापड़ी ने कहा कि सरकारी बैंकों, पीएफ और एलआईसी का रुपया अडानी की कंपनियों में लगाया है। जब संसद में राहुल गांधी ने अडानी और पीएम मोदी की जुगलबंदी को लेकर सवाल किए तो लोकसभा चैनल को म्यूट कर दिया गया। यही वजह है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद करा दी गयी है।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नहीं बनाती हैं, बल्कि अडानी और अंबानी की कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाते हैं। कोरोना से पहले अडानी दुनिया के अमीरों में 230वें नंबर पर थे और कोरोना के बाद वे दूसरे नंबर पर आ गए और जब एक रिपोर्ट में उनकी कपंनी के घोटाले का खुलासा हुआ तो वो अमीरों के क्रम में फिर से नीचे आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मामले में नियमों की अनदेखी हुई है। सुुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। राहुल गांधी बेघर नहीं हैं, मेरा घर उनका घर है। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता का घर उनका घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed