{"_id":"70bae2bb321c7cc7993d230439f62485","slug":"active-western-disturbance-three-days-of-rain-expected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीन दिन तक हैं बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीन दिन तक हैं बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी पड़ी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है।
विज्ञापन
अगले तीन दिनों तक अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों के पर्वतीय इलाकों में 15-20 मिमी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 53 प्रतिशत और न्यूनतम 24 फीसदी रही।
विज्ञापन